विदिशा नगर: जनपद और अन्य जगहों पर काम करने वाले इंजीनियर्स ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विदिशा जनपद और जिले के अन्य विभागों में कार्यरत इंजीनियर ने अपने संघ के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने सागर जनपद में पदस्थ इंजीनियर के साथ क्षेत्र के सरपंच पति द्वारा आंखों में मिर्ची झोंकने उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में विरोध प्रदर्शन किया है..।