श्योपुर: भाजपा सरकार के इशारे पर जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, एसपी को सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दोपहर 2 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चैहान सहित विधायक बाबू जंडेल, मुकेश मल्हौत्रा के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालते हुए एसपी दफ्तर पर जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज किये गये प्रकरण को वापस लेने की मांग करते हुए एक ज्ञापन एसपी वीरेन्द्र जैन को सौंपा है।