श्योपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दी धमकी
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी में एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार-सोमवार की रात्रि 2 बजे उसके घर में घुसकर एक आरोपी ने बुरी नियत से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे प्रकरण दर्ज कर लिया है