श्योपुर: कलेक्टर ने कहा, समुदाय उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दें, जिला पंचायत योजना समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में मंगलवार को शाम 5 बजे कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत योजना समिति बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिये कि जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्य योजनाओं में समुदाय उपयोगी ऐसे कार्याे को प्राथमिकता के साथ शामिल किया जायें, जिनकी सर्वाधिक आवश्यकता है।