श्योपुर: प्रतिबंध के बावजूद मछली बेचने पर कार्रवाई, 50 किलो मछली ज़ब्त
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा मछलियों के प्रजनन काल को दृष्टिगत रखते हुए मत्स्याखेट एवं मछली की बिक्री पर आगामी 15 अगस्त तक रोक लगाई गई है, प्रतिबंध के बावजूद मछली का विक्रय किये जाने पर कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में मंगलवार को शाम 5 बजे मत्स्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए 50 किलो मछली जप्त कर 4 हजार रूपये का चालान वसूल किया है