श्योपुर: रेल पटरी पर दौड़ी बाइकें, जाम के दौरान जान जोखिम में डालकर चुना वैकल्पिक रास्ता, वीडियो वायरल
श्योपुर। शहर के सलापुरा नहर पर बीते दिनो लगे जाम के बाद लोगो ने वैकल्पिक मार्ग की तलाश में जान जोखिम में डालते हुए रेलवे की पटरी पर ही बाइकें दौड़ा दी। इसका एक वीडियो भी मंगलवार को दोपहर 12 बजे बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसमें लोग सैंकड़ो की संख्या में अपनी बाइकें चम्बल नहर पर बनी रेलवे की पटरी पर दौड़ा रहे हैं। हालांकि वर्तमान में श्योपुर नेरोगेज र