चूरू: होटल सनसिटी फायरिंग मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रवीण जोड़ी को गिरफ्तार किया, कोर्ट में पेश कर 28 जून तक लिया रिमांड
Churu, Churu | Jun 22, 2025 चूरू की होटल सनसिटी पर रंगदारी के लिये 17 अगस्त 2024 को की गई फायरिंग मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के प्रवीण सिंह जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेशकर 28 जून तक रिमांड पर लिया है। शनिवार को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम द्वारा AK47 की तस्करी मामले में पूछताछ के लिये प्रवीण सिंह को हिरासत में लिया।