चूरू: सैनिक बस्ती में सांसी समाज का सम्मेलन, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण का किया गया अभिनंदन
Churu, Churu | Jun 22, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर रविवार को अखिल भारतीय सांहसमल चेतना मंच की ओर से सांसी समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस जिलास्तरीय सम्मेलन में सांसी समाज के लोगों ने भाजपा की रीति नीति से जुड़कर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण को 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन व सम्मानित किया।