चूरू: एनएच-52 हड़ियाल पुलिया के पास हादसे में दूधवाखारा के 2 व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jun 22, 2025 चूरू के एनएच- 52 हड़ियाल पुलिया के पास रविवार को सड़क हादसे में दुधवाखारा के दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक से बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर गढ्ढे में जा गिरी। हादसे में घायलों को चूरू के राजकीय भारतीय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया।