चूरू: रतननगर थाने में साल 2018 में दर्ज एनडीपीएस मामले में एक आरोपी को 7 साल की सजा, एडीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Jun 22, 2025 चूरू के रतननगर थाना में साल 2018 में दर्ज डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में चूरू के एडीजे कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने डोडा पोस्त तस्करी के आरोप में रतननगर के एक व्यक्ति को दोषी मानते हुए 7 साल कठोर कारावास व एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपियों की कोर्ट में पेशी जेल से वीसी के जरिये हुई।