चूरू: आसेरी गेस्ट हाऊस में पीपल्स ग्रीन पार्टी का ग्रीन स्वराज सम्मेलन आयोजित हुआ
Churu, Churu | Jun 22, 2025 पीपल्स ग्रीन पार्टी का ग्रीन स्वराज सम्मेलन रविवार को आसेरी गेस्ट हाउस के सभागार में संपन्न हुआ। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीपल्स ग्रीन पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु ने संबोधित किया।