पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 35 से 40 सीटों की मांग की
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार शाम करीब 5:00 बजे 12 एम स्ट्रैंड रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर जीतन राम मांझी ने NDA से बिहार विधानसभा चुनाव में 35 से 40 सीटों की मांग कर दी है। जीतन राम मांझी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि दो लोकसभा और एक राज्यसभा देंगे लेकिन हम पार्टी को एक ही लोकसभा मिला।