पटना ग्रामीण: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र से हथियारों के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
पटना सिटी के आलमगंज इलाके से पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 2 देसी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस और ऑटो बरामद हुआ है। विशेष अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तारी हुई है। रविवार की दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ अतुलेश झा ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।