पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर जुआ खेलने और ठगी के आरोप में 8 गिरफ्तार
राजीवनगर थाना अंतर्गत साइबर थाना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इंस्टाग्राम पर जुआ खेलने या खेलवाने के साथ पैसे की ठगी करने की घटना में शामिल 8 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम 5:04 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 17 मोबाइल और तीन लैपटॉप बरामद किए गए हैं।