पटना ग्रामीण: पटना के निजी स्कूल में शूटिंग रेंज का उद्घाटन, विधायक श्रेयसी सिंह ने की शूटिंग
पटना के एक निजी स्कूल में रविवार की दोपहर शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। जमुई विधायक सह शूटिंग की खिलाड़ी श्रेयसी सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह ने शूटिंग रेंज का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर श्रेयसी सिंह के साथ-साथ मीना सिंह ने भी शूटिंग की। श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी अपने नाम कर चुकी हैं।