पटना ग्रामीण: रेलवे पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया, रेल एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब पटना जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर रेल एसपी ने बताया कि 12 अप्रैल को पटना जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास 6 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। मौके पर मौजूद टीम ने सभी को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान बैग से 29 लीटर शराब और 6 मोबाइल बरामद हुआ। निशानदही पर 3 और पकड़े गए।