देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
शनिवार शाम 4:30 बजे देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त शुभम, पुत्र बाबूराम,निवासी 48 लक्खीबाग दरभंगा बस्ती,कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 35 वर्ष है को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।