तुलसीपुर: थाना महाराजगंज तराई अंतर्गत युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
4 अप्रैल रविवार को 3 बजे थाना महाराजगंज तराई पुलिस द्वारा 3 अप्रैल को हुई हत्या के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा बताया गया कि युवक अपने ससुराल आया हुआ था जहां पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लिया गया घटना की जांच के बाद इसका खुलासा किया गया है।