तुलसीपुर: तहसील सभागार तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएं
3 मई शनिवार सुबह 11:00 बजे तहसील सभागार तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।