तुलसीपुर: सीएमओ ने सिखुनिया कला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
3 मई शनिवार को 1 बजे सीएमओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिखुनिया कला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे। उनके द्वारा रजिस्टर पर एनसीडी मरीजों की इंट्री नहीं की जा रही थी ।लैब रजिस्टर उपलब्ध नहीं था।सीएमओ ने मौके पर उपस्थित पीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा को कार्यवाही का निर्देश दिया।