तुलसीपुर: विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में शामिल हुए
2 मई शुक्रवार दोपहर 12:00 तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव से कुपोषण दूर करने एवं बच्चों के विकास के लिए उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका मिली है और हमें उम्मीद है कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।