तुलसीपुर: सीएमओ ने तुलसीपुर विकासखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण
2 मई शुक्रवार को 12 बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड तुलसीपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर रमवापुर एवं शिवा नगर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग अवश्य किया जाए तथा जो मरीज गैर संचारी रोगों से ग्रसित हो उनका फॉलो अप जरूर किया जाए।