लखीमपुर: लखीमपुर में गरिमा सिंह ने दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों के लिए मिसाल कायम की, 35 बच्चों के भविष्य में जला रहीं ज्ञान का दीपक
लखीमपुर खीरी जिले में दीपावली त्यौहार को लेकर जहां लोग घरों में दीप और झालरें जलाकर खुशियां मना रहे हैं, वहीं लखीमपुर की गरिमा सिंह जरूरतमंद बच्चों के जीवन में शिक्षा की रोशनी फैला रही हैं। जिला कृषि अधिकारी की पत्नी गरिमा सिंह हर शाम ऑफिसर कॉलोनी स्थित पार्क में करीब 35 गरीब बच्चों को निःशुल्क पढ़ाती हैं। ये बच्चे ऐसे परिवारों से आते हैं।