पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने 40 ग्राम स्मैक संग तस्कर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की जब्त
भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। बस स्टैंड पर नाकाबंदी के दौरान एक आरोपी हाफिज खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।