पचपहाड़: भवानीमंडी में नकली नोट मामले के आरोपी को लेकर पहुंची गुजरात पुलिस, आरोपी के घर से उपकरण किए बरामद
भवानीमंडी में गुजरात की सीआईडी क्राइम टीम ने भवानीमंडी निवासी तीन युवकों को नकली नोट के मामले में गिरफ्तार किया था। गुजरात पुलिस एक आरोपी को लेकर मकान पर पहुंची और नोट छापने के उपकरण जप्त किए। पुलिस ने आरोपियों को 15 लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था, आरोपी प्रिंटर की सहायता से नोट छापते थे। प्रिंटर कोटा से खरीदा था वहां भी पूछताछ की जा रही है।