पचपहाड़: आरोलिया में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से बाड़े में लगी आग, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सामान जलकर हुआ राख
भीलवाड़ी ग्राम पंचायत के आरोलिया गांव में अलसुबह 33 केवी लाइन में तेज हवा चलने से शॉर्ट सर्किट होने से बाड़े में आग लग गई, जिससे बाड़े में खड़े ट्रैक्टर ट्राली, संतरे के बगीचे के लिए लाए हुए एक ट्राली बांस, चारा, गोबर की थोड़ी सहित अन्य खेती से जुड़े कई सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर भवानी मंडी से दमकल मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।