पचपहाड़: भवानीमंडी में दिनदहाड़े दुकान में रखा मोबाइल हुआ चोरी, सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम हुआ कैद
भवानीमंडी में इन दिनों मोबाइल चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। जहां दिनदहाड़े खिलौने की दुकान में रखा मोबाइल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, वह दुकान के पास स्थित दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दुकान मालिक हरीश निमावत ने बताया कि स्टेशन रोड पर उनकी खिलौने की दुकान है, जहां से एक चोर मोबाइल चोरी कर ले गया। मालिक ने चोर को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।