पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की चार मोटरसाइकिल की बरामद
भवानीमंडी में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है व उनके कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस ने फरियादी मनीष कुमार के परिवाद पर कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के तीन आरोपी आशिक, धनराज व सुजान को गिरफ्तार किया है व उनसे 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।