पचपहाड़: सूलिया गांव के ग्रामीण जीएसएस में घुसे, भवानीमंडी शहर की बिजली बंद कराई
भवानीमंडी क्षेत्र के सुलिया गांव के ग्रामीणों ने देर रात 132 केवी जीएसएस पर जाकर भवानीमंडी शहर की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी। पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है, वहीं शहरी क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति की जा रही है।