कटनी नगर: कलेक्टर ने बरही अग्नि हादसे की न्यायिक जांच के लिए समिति गठित की
बरही नगर के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन सह क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड और एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष तिवारी ने घटना के वास्तविक कारणों, परिस्थितियों और संभावित लापरवाही का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी करते हुए अपर