चांदवा: लातेहार जोरी सखुआ गांव में हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकालकर लाए मुखिया रामजी सिंह
सदर प्रखंड लातेहार के पोचरा पंचायत के जोरी सखुआ गांव मे एक भी मंदिर नहीं था।मुखिया रामजी सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे बताया कि जिस कारण आसपास के गांव या लातेहार पूजा अर्चना या भगवान के दर्शन करने जाते थे।बहुत दिन से मन में था कि गांव में ही भगवान का मंदिर हो।और आज हनुमान मंदिर मे भगवान की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।