चांदवा: स्व. प्रभाकर मिश्रा की स्मृति में साईं नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन, 12 यूनिट रक्त एकत्रित
स्व प्रभाकर मिश्रा के स्मृति मे साईं नर्सिंग होम प्रांगण चंदवा मे गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।उक्त आयोजन निष्ठा फाउंडेशन और साईं नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया।लातेहार ब्लड बैंक से पहुंचे कर्मियों के मुताबिक उक्त रक्तदान शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।