चांदवा: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू का चंदवा में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी के राजू पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड आए है।इसी क्रम में पलामू प्रमंडल दौरे पर जाने के दौरान गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे चंदवा प्रखंड मे कांग्रेसियों ने प्रभारी के राजू को बुके देकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।