जतारा: अवैध हथियारों पर शिकंजा: दिगौड़ा पुलिस ने कट्टा-कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा
दिगौड़ा। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत दिगौड़ा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए रानीगंज तिगैला से हरिराम उर्फ इंचीराम को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का अवैध कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।