बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के 29वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में जुटे कई जनपद के अनुयायी, केंद्रीय प्रचारक ने बताई जीवन की सार्थकता
बेल्थरारोड के चकिया मार्ग पर रविवार को संत निरंकारी का 29 वां वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। जो दोपहर 3 बजे तक चला। जिसमें दिल्ली मंडल के संत निरंकारी के केंद्रीय प्रचारक श्रीराम ललक शुक्ला जी पहुंचे और मौजूद हजारों लोगों को जीवन के सार्थकता के मूल तत्व का दर्शन कराया। उन्होंने जीवन की सार्थकता को विस्तार से बताया।