बेल्थरा रोड: सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरारोड में 'हमारा गौरव' कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कक्षा 5 तक के छात्रों को किया गया सम्मानित
बेल्थरारोड के सेंट जेवियर्स स्कूल पर सोमवार को वार्षिक रिजल्ट समारोह के तहत हमारा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रथम चरण के तहत कक्षा नर्सरी से 5 वीं तक के सभी सेक्शन के एकेडमिक एवं स्पोर्ट्स टॉपर्स को अंकपत्र, प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदानकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डा. अभिषेक कुमार ने छात्रों को सम्मानित किया।