बेल्थरा रोड: चौकियां मोड़ पर भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में थम गई सड़कें, जिलाध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं के सम्मान से नहीं होगा समझौता
बलिया के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बेल्थरारोड के चौकियां मोड़ पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के स्वागत में सड़कों पर वाहनों के चक्के तक थम गए। चौकियां मोड़ पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम एक घंटे तक लगा रहा। जिसे सामान्य करने में पुलिस प्रशासन की सांस फुलने लगी।