बेल्थरा रोड: बेरोजगारी संवाद यात्रा रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने की मांग के साथ बेल्थरारोड पहुंची, हुई सभा
भगत सिंह के शहादत पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेस एवं नागरिक अधिकार मंच द्वारा निकला बेरोजगारी संवाद यात्रा रविवार को बेल्थरारोड पहुंचा। चौकियां मोड़ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा तीनमोहानी होते हुए जिला पंचायत डालबंगला में सभा में बदल गया। जो शाम 6 बजे तक चला। जहां सभी ने शहीद ए आजम भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।