बेल्थरा रोड: बिठुआ गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, रिहायशी झोपड़ी हुई खाक, परिजन और मवेशी बाल-बाल बचे
उभांव थाना के बिठुआ गांव में रविवार को दोपहर 1 बजे के आसपास खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग लग गया। जिससे मुश्ताक हाशमी की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आगलगी में परिजन एवं मवेशी बाल बाल बच गए। जबकि टेबुल, कुर्सी, अलमारी, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर समेत अधिकांश घरेलू समान जलाकर खाक हो गया।