वर्दी पर हाथ पड़ा भारी! VIDEO वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
#PaontaSahib #SirmaurPolice #BreakingNews #ViralVideo #HimachalNews #PoliceAction #FIR #LawAndOrder #HimachalPradesh #EkNazarHimachalNews #TrendingNews #LatestUpdate
पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिरमौर के एएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप पीर की मजार के सामने पुलिसकर्मी राजेश छिनटा और फरमान नामक व्यक्ति के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी की वर्दी पकड़कर उसके साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान मूल रूप से सहारनपुर का निवासी है और वर्तमान में तिरुपति में सिक्योरिटी ठेकेदार के रूप में कार्यरत है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात था, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ चुका था।
सूत्रों के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है। देर शाम दोनों पक्ष पुलिस थाने भी पहुंचे थे, लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिसकर्मी राजेश छिनटा धौलाकुआं बटालियन में तैनात हैं और वर्तमान में तारुवाला स्थित स्ट्रांग रूम में ड्यूटी दे रहे थे। घटना के समय वह लंच के लिए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Chamba, Chamba | Jun 4, 2026