जगदलपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने सैनिकों के नाम के तहत भेजी 22,000 राखियां, विधायक किरण देव ने दी शुभकामनाएं
देश की सुरक्षा के लिये सीमा में तैनात भारतीय सेना के वीर सैनिकों की कलाईयों में इस रक्षा बंधन पर्व में बस्तर की छात्राओं, बहनों द्वारा बनाई गयी राखियाँ सजेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा " एक राखी सैनिकों के नाम " अभियान आयोजित किया गया है।