जगदलपुर: नगरनार में NMDC गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल
नगरनार में NMDC गेट के सामने भीषण सड़क हादसा, दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकराई इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगरनार पुलिस को दी इसके बाद नगरनार पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां घायलों का उपचार जारी है।