जगदलपुर: नवोदय विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के बीच विवाद की घटना से संबंधित झूठी खबर का किया खंडन
दिनांक 21 जुलाई 2025 की रात जवाहर नवोदय विद्यालय, धरमपुरा , जगदलपुर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कुछ माध्यमों में यह भ्रामक सूचना प्रसारित की गई है कि छात्रों के बीच मारपीट हुई और कई बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि यह जानकारी तथ्यहीन एवं भ्रामक है।