जगदलपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में महिंद्रा शोरूम के आगे स्थित शिव मंदिर के समीप गिरा बड़ा पेड़, यातायात प्रभावित
जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में महिंद्रा शोरूम के आगे स्थित शिव मंदिर के समीप बीती रात एक विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे कि यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उस पेड़ के कुछ हिस्से को काटकर मार्ग चालू करवाया।