जगदलपुर: कांग्रेस ने DRM के नाम ज्ञापन सौंपकर यात्री ट्रेनों को बहाल करने की मांग की, जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी जानकारी
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा शनिवार को लंबे समय से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों को पुनः सुचारू रूप से शुरू करवाने जगदलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन मास्टर को डीआरएम को ज्ञापन सौपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने रेलवे प्रशासन को एक हफ्ते का समय देते हुए चेतावनी दी है कि एक हफ्ते में परिवहन चालू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।