सेन्हा: सेन्हा में स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा में निर्मित अस्थाई चेक पोस्ट के समीप स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर, झंडा, अवैध हथियार आदि की जांच की गांई।