बिजनौर में पुरानी परंपरा को जिंदा रखते हुए दूल्हा निराले अंदाज में अपनी बारात लेकर पहुंचा। शुक्रवार को सुबह 9 बजे ट्रैक्टर पर सवार दूल्हे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हल्दौर के गांव खेड़ा में दूल्हा शुभम अपनी बारात लेकर स्थानीय बैंक्विट हॉल पहुंचा जहां पर सभी ने उसकी सादगी की तारीफ की शुभम ने कहा कि वह पुरानी परंपरा को जिंदा करना चाहते है।