सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा मेगा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का किया गया आयोजन
आज दिनांक 6 जून 2026 को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मोतिहारी द्वारा कृषि ऋण जनसंपर्क शिविर का आयोजन समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार ने अपनी सहभागिता दर्ज की ।
इस आयोजन में जिले भर के अनेक जीविका समूह के सदस्यों तथा किसान भाइयों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख श्री विवेक कुमार पाण्डेय एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रमुख महोदय ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में सेंट्रल बैंक द्वारा आज दिनांक 06.06.2026 को मेगा कृषि ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी के द्वारा अपने संबोधन में सेंट्रल बैंक के इस तरह के आयोजन की काफी सराहना की गई। उनके द्वारा जिले में कृषि विकास में सेंट्रल बैंक के शाखाओं के माध्यम से किए जा रहे प्रयासों का प्रशंसा किया गया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जिले का अग्रणी बैंक होने के नाते सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपने शाखाओं के माध्यम से जिले के विकास में अहम भूमिका निभाते आ रहा है और इस तरह के आयोजन के माध्यम से आगे भी जिले वासियों को वित्त पोषित करता रहेगा।
उन्होंने जिविका दिदीयों को सलाह दी कि वे इन ऋण राशि से अपना नया उद्यम स्थापित कर समाज में आत्मनिर्भर होने के लिए मिशाल कायम करें।
इस आयोजन में बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बैंक में संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजना के बारे में ग्राहकों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
जिलाधिकारी द्वारा 2026 जीविका समूह के सदस्यों को 51 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय जिविका के अधिकारी गण की सहभागिता काफी सराहनीय रही। ऋण शिविर आयोजन का संचालन जिला जिविका कार्यालय के अधिकारी श्री राजु कुमार ने की।
इस कार्यक्रम में जीविका समूह के सदस्यों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किया गया।
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री अभिनव आनंद तथा श्री सत्येंद्र कुमार पाण्डेय ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा आए हुए सभी गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Central Bank of India
5 views | East Champaran, Bihar | Jun 6, 2026