बेल्थरा रोड: तुर्तीपार नहर रेगुलेटर के पास से घेराबंदी कर पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक पशु तस्कर किया गिरफ्तार, दो फरार
उभांव पुलिस पुलिस ने क्षेत्र के तुर्तीपार नहर रेगुलेटर के पास घेराबंदी कर बुधवार की सुबह एक पशु तस्कर को धर दबोचा। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर के एक अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए मवेशी तस्कर की पहचान पुलिस ने तैयब खान ग्राम बसारिखपुर थाना सिकंदरपुर निवासी के रूप में की है। इसे लेकर पुलिस ने बुधवार को सुबह 7 बजे मुकदमा दर्ज किया।