बेल्थरा रोड: नगरा में पूजा चौहान मर्डर मिस्ट्री में चौकीदार पिता को न्याय दिलाने के लिए आज़ाद अधिकार सेना 4 अप्रैल से करेगी अनशन
नगरा के चर्चित पूजा चौहान मर्डर मिस्ट्री मामले को लेकर चौकीदार पिता को न्याय दिलाने के लिए आज़ाद अधिकार सेना आगामी 4 अप्रैल से अनशन करेगी। इसकी जानकारी बुधवार को 4 बजे आज़ाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सरया गुलाब राय नगरा की पूजा चौहान मामले में 3 अप्रैल को चौहान महासंघ की बैठक होगी और चरणबद्ध आंदोलन तय होगा।